Buttermilk सेहत के लिए वरदान है छाछ जानते हैं इसे पीने का सही समय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) सेहत के लिए छाछ काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। कुछ लोग दिन के खाने के साथ इसे पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग शाम के समय इसे पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ पीने का आखिर सही समय क्या है?

पोषक तत्वों से भरपूर है छाछ:-

माना जाता है कि एक ग्लास छाछ पीने से आपको कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम, प्रोबायोटिक्स, फास्फोरस, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

पाचन को दुरुस्त करती है छाछ:-

छाछ पाचन को बढ़ावा देने का काम करती है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद है। इसमें स्वस्थ बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके आंत के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है।

गर्मियों में एनर्जी बूस्ट करती है छाछ:-

गर्मी की तेज धूप में छाछ पीने से आप रिफ्रेशिंग महसूस कर सकते हैं। ये आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाने का काम करती है।

किस समय पीएं छाछ:-

शरीर को स्वस्थ मांसपेशियों, त्वचा और हड्डियों के निर्माण के लिए छाछ मददगार होती है। इसमें दूध की तुलना में कैलोरी कम होती है और कैल्शियम, विटामिन बी 12 और पोटेशियम ज्यादा होता है। इसे दिन के किसी भी समय में पी सकते हैं।

छाछ पीने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

वैसे तो इस ड्रिंक को दिन के किसी भी समय पर पी सकते हैं। लेकिन अगर कोई पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ित है तो खाली पेट छाछ पीना अच्छा माना जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार छाछ कैसे पियें?

इसके लिए दही को ब्लेंडर में डालें और तीन से पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें ठंडा पानी डालें और धीमी स्पीड पर तीन से पांच मिनट तक फिर से ब्लेंड करें। अब इसमें काला नमक, पुदीना पाउडर, और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं और पीएं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments