जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जोधपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के एस एस जैन सुबोध पीजी महाविद्यालय के 46 छात्र छात्राओं ने बीएसआई का शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के कार्यालय अध्यक्ष डॉ. एस एल मीना ने स्वागत भाषण देते हुए पेड़ पौधों की पहचान के लिए वर्गीकरण पद्धति एवं द्विनाम पद्धति पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया।
संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा कुमारी ने भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के उद्देश्यों तथा शोध पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। डॉ. चंदन सिंह पुरोहित ने राजस्थान की वनस्पतियों की पहचान तथा संरक्षण पर व्याख्यान देते हुए पेड़ पौधों के फूल एवं पत्तियों के लक्षणों के आधार पर पहचान पर विस्तार से व्याख्यान दिया तथा संकटग्रस्त प्रजातियों की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण के लिए आह्वान किया।
डॉ. पुरोहित ने गार्डन में बच्चों को प्रायोगिक तौर पर पेड़ पौधों की पहचान करवाई जिसमें गार्डन ओवरशियर भोमाराम तथा वानस्पतिक सहायक रमेश कुमार ने सहयोग किया। हरबेरियम में वैज्ञानिक डॉ. रवि किरण अरिगेला तथा डॉ. पुरषोत्तम डेरोलिया के द्वारा हरबेरियम सीटों को तैयार करने तथा हरबेरियम सीट से पेड़ पौधों की पहचान और नामकरण की जानकारी दी। राष्ट्रीय, राज्य, क्षेत्रीय एवं संरक्षित क्षेत्र के फ्लोरा पर लिटरेचर तथा संस्थान के द्वारा किए गए शोध ग्रंथों पर जगदीश यादव ने प्रकाश डाला। म्यूजियम में रखे गए विभिन्न प्रकार के बीज, फल तथा पेड़ पौधों के उत्पादों की जानकारी रमेश कुमार ने दी।
शैक्षिक भ्रमण की नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर मोनालिसा कुलश्रेष्ठ के द्वारा बीएसआई का धन्यवाद देते हुए कहा कि वनस्पति विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का भ्रमण जरूर करना चाहिए जिससे पेड़ पौधों को पहचानने के साथ की राजस्थान में पाई जाने वाली वनस्पतियों की जानकारी हो सके।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-