शाहपुरा में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) नेहरू युवा केंद्र जयपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राज्य निदेशक महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति रन प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगतपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।


नेहरू युवा केंद्र जयपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लोकेश बुनकर ने बताया कि नारी शक्ति दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को जिसमे प्रथम स्थान पर साक्षी सैनी, दूसरे स्थान पर उगन्ता स्वामी और तीसरे स्थान पर पूजा दुसाद रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए और पुरस्कार में माय भारत का किट दिया गया जिसमे टी शर्ट, कप और केप देकर सम्मानित किया गया। 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शामिल 25 महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व्याख्याता अनिता जाट ने प्रतियोगिता कार्यक्रम में बताया कि महिलाएं आज हर मुकाम हासिल कर सकती है | अगर वे मन में ठान ले तो आसमान को भी छू सकती है | उन्होंने बताया कि बालिकाएं शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है | सभी अभिभावकों को बालक बालिकाओं में बिना भेदभाव किऐ इनकी मदद करना चाहिए। 

इस दौरान कार्यक्रम में विनोद सेन विद्यालय सहायक, अशोक कुमार धानका अध्यापक, साहिल कुमार लांबा अध्यापक, लालाराम कुम्हार अध्यापक, रामावतार शर्मा अध्यापक, एवं युवा मंडल के अध्यक्ष सांवर सैनी और सदस्य हरिओम सैन सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments