जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) शिक्षा सुधार अभियान के तहत झोटवाड़ा ग्रामीण बिंदायका स्थित सरकारी स्कूल का सर्वे किया गया । विनीत शर्मा व उस्मान खान ने बताया कि सर्वे में पता लगा कि 12 वी तक के स्कूल में 7 वी तक ही क्लास लगती है व सरकारी स्कूल में टीचर्स व स्टाफ की बेहद कमी है ।
कुल 5 अध्यापक है जिनका बीएलओ, गवर्नमेंट ऑफिस, प्रतियोगिता परीक्षा में ड्यूटी आदि कार्यों में इस्तेमाल होता है। कोई चपरासी, सफाईकर्मी तक नही है । स्कूल में कंप्यूटर लैब नही है व क्लास में फर्नीचर की काफी कमी है । बच्चो को शिक्षा देना, ऑफिस वर्क, मिड डे मील, दूध वितरण आदि सभी कार्य प्रधानापक व एक दो टीचर्स को मैनेज करना होता है जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है । स्कूल में मील दूध के लिए बर्तन, दरिया, अविकसित खेल मैदान आदि संसाधन की भी कमी है । पूर्व में टीम द्वारा स्कूल में गेट लगाना व टंकी रखवाई गई थी, भविष्य में भी अन्य समस्याओं के लिए प्रयास किए जाएंगे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-





