फागण के रंग में प्रवासी भी लक्षमनगढ आकर मचाते हैं धमाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) फाल्गुन का महिना वैसे तों मस्ती के रूप में जाना जाता है। बसंत पंचमी के साथ ही बच्चे,जवान व बूढ़ों में फाल्गुन की मस्ती सिर चढ़कर बोलने लगती है। यह दिगर है कि अर्थ की मार ने फाल्गुन की मस्ती को काफी पिछले कुछ सालों से कम कर दिया। अब मात्र एक सप्ताह ही फाल्गुन की मस्ती का आनंद लिया जाने लगा है। ढप नृत्य के लिए लक्षमनगढ के प्रवासी इन दिनों बड़ी संख्या में घमाल व फागणिया गीतों की मस्ती का आनंद लेने आए हुए रहते हैं। सेठों की कोठी की शिव मंडल व शिव बालाजी ढ़प मण्डली सहित अन्य पार्टी, स्थानीय कलाकार जहां चंग, धमाल के साथ फागणिया गीतों के माध्यम से प्रवासियों व स्थानीय लोगों का भरपुर मनोरंजन कर रहे हैं।


वैसे तो शेखावाटी के कलाकारों ने गिंदड व ढप नृत्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। लक्ष्मणगढ़ के कलाकारों में बांसुरी वादन मांगीलाल गौड़ ने (जो अब इस दुनिया में नहीं रहें। ) अपनी अलग पहचान बनाई। इन्हीं के परिवार के युवा बांसुरी वादक विकास गौड़ ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। इन्हीं के साथ विनोद सैनी भी गायकी में अपनी मधुर आवाज से रस बरसा रहे हैं फाल्गुन के गीतों के जरिए।लक्ष्मणगढ़ में नामचीन बांसुरी वादक के रूप में जाने जाते हैं। 

वहीं मुरारी लाल सैनी (जो अब इस दुनिया में नहीं रहें। ) जिन्होंने चाहे बांसुरी हो, मेहरी बनकर नाचना हो चाहे या फिर गाना बजाना हो एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते थे उस समय लक्ष्मणगढ़ की एक ही ढ़प मण्डली थी जिसने अपनी अलग ही पहचान बनाई थी, उन्हीं के लड़के अब मुकेश सैनी गाने बजाने में आगे बढ़ रहे हैं व  शेखावाटी की लोक संस्कृति को जीवित रख रहे है। जबकि चिरंजी लाल चुनवाल बांसुरी वादक के ऐसे कलाकार हैं जिन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक अपनी कला का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला की तारीफ बटोरी है। इन्हें के पोते नन्हे बाल कलाकार भव्य की बांसुरी भी काबिले तारीफ है। रामप्रताप माटोलिया, अशोक माटोलिया ने बांसुरी में अपनी अलग पहचान कायम की है। निखिल सोनी भी बांसुरी में काफी लोकप्रिय कलाकार हैं। 

लोक कलाकार के रूप में मनोज पाण्डेय, सवाई सिंह,विकास मिश्रा, मनोज बलारां, विनोद सेठों की कोठी, राकेश बबेरवाल, प्रवीण नारनोलिया मनीष सैन, ऐसे कलाकार हैं जो होली के गीतों व धमाल मे लोगो को फाल्गुन की मस्ती में मस्त कर देते हैं तो दर्शक भी अपनी जगह झूमने लग जाते हैं। ढप नृत्य में सैकडी कलाकार हैं जो ढप पर जब थाप लगाते हैं तो सारा माहौल मदमस्त हो जाता है। 

ऐसे ही सैकड़ों कलाकार गिंदड नृत्य में महिला पुरूष के अलग-अलग वेशभूषा में जब नृत्य के साथ नगाड़े की गूंज की लय में लय मिला कर गिंदड नृत्य करते हैं तो सारा माहौल मदमस्त नजर आने लग जाता है। एक ओर जहां होली टोली के कलाकार विकास मिश्रा, मनोज पाण्डेय,ओम स्वामी बऊ, इंदिरा कांत मिश्र, विनय तमोली, रामचन्द्र नारनोलिया, विश्वनाथ सूंठवाल, विठ्ठल मिश्रा, अंकित खाटूवाला कृष्ण मुरारी मिश्रा, मनीष सैन, विनोद सैनी, मुकेश सैनी के मस्ती भरे फागणिया गीत, बांसुरी की मधुर आवाज़,ढप की थाप से माहौल मदमस्त नजर आने लगता है तथा वहां मौजूद लोग ही नहीं राह चलते भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं।

लक्ष्मणगढ़ से सदाबहार मौहल्ला, लालकुआं, डाकखाना, तोदी कुई, सेठों की कोठी ऐसे स्थल है जहां के कलाकारों ने देश विदेश में अपनी कला की अलग पहचान बनाई है। सदाबहार मौहल्ला की होली के दिन होने वाली घूघरी की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय मानी जाती है। करीब सवा सौ बरस से अनवरत नगर के प्रमुख स्थलों पर गिंदड नृत्य होता है जिसे स्थानीय भाषा में चलती फिरती गिंदड के नाम से जाना जाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments