जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नवलगढ़ (संस्कार सृजन) डॉ राजेश सैनी ने 49th अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी में फ्लोरल अरेंजमेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया | गुलाब प्रदर्शनी मानसरोवर सिटी पार्क जयपुर मे संपन्न हुई | जिसमें संपूर्ण राजस्थान के गुलाब प्रेमियों ने भाग लिया |
उल्लेखनीय है कि डॉ सैनी नवलगढ़ के रहने वाले हैं | गुलाब की खेती का प्रशिक्षण देते हैं एवं वर्तमान मे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं | पूर्व में डच गुलाब को विदेशों में निर्यात भी कर चुके हैं | उन्होंने इस अवसर पर कृषकों का ज्यादा से ज्यादा कट फ्लावर की वैज्ञानिक एवं लाभप्रद खेती के लिए प्रेरित किया | उन्होंने बताया की फूलों की खेती एवं गुलदस्ते बनाकर कृषक ज्यादा लाभ कमा सकते हैं और सरकार के द्वारा फूलों की खेती ग्रीन हाउस में करके अनुदान प्राप्त भी कर सकते हैं | उन्होंने इस सम्मान को शेखावाटी के फूल उत्पादकों का सम्मान बताया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-





