जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चंडीगढ़ (संस्कार सृजन) पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम को 10 मार्च तक सरंडर करने का आदेश भी दिया है। साथ ही कहा है कि अब उसे पैरोल देने से पहले कोर्ट से मंजूरी लेना होगी।
इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के लिए अगली तारीख 13 मार्च तय की है। दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म का दोषी राम रहीम को कोर्ट ने 20 साल की सजा दी है। लेकिन उसे बार-बार पैरोल दी गई। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार से पूछा कि राज्य सरकार बताए कि गुरमीत राम रहीम की तरह और कितने कैदियों को इसी तरह से पैरोल दी गई। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जानकारी मांगी है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




