श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं उपचार विषय पर एक प्रसार वार्ता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर में आज दिनांक 01 मार्च, 2024 को महिला नीति 2021 व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 'विभिन्न आयुवर्ग में महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं उपचार' विषय पर एक प्रसार वार्ता का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता वैद्या हैतल एच. दवे, सह आचार्य, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय, जयपुर ने आयुर्वेद में वर्णित रजस्वला चर्या से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा "तीन दिन का खाना बदलो-जीवन बदलो" की बात पर बल देते हुए बताया कि माहवारी के प्रथम तीन दिनों में सामान्य रूप से लिये जाने वाले आहार को छोड़कर मात्र घी के साथ सेला चावल या दूध में पकाये जौ के दलिये आदि खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

इस दौरान नमक, खट्टा व तीखा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। वक्ता ने विद्यार्थियों से घर की 50 वर्ष से अधिक उम्र वाली  महिलाओं को रजोनिवृत्ति से संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तिल, खजूर व तिल के तेल के सेवन के लिए बताया। इसके साथ ही स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुमन भाटिया ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों से रजस्वला चर्या को अपनाने व समाज में अधिक से अधिक इसके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. विनोद कुमार बैरवा, डॉ अजीत सिंह चौधरी, डॉ कविता साहनी, डॉ अजय कुमार जाखड़, डॉ महेश कुमार निठारवाल, डॉ सुबिता चौधरी, महेश मीणा व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन महाविद्यालय की बी.ए. भाग तृतीय की छात्रा प्रीति शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में बी.ए. भाग तृतीय की छात्रा शबाना बानो ने मुख्य वक्ता व सभी उपस्थित संकाय सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments