नोपुरा मंदिर में 216 कुंडात्मक श्री रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत हस्तेडा स्थित देवनगरी नोपुरा मंदिर परिसर में 216 कुंडात्मक नौ दिवसीय यज्ञ,एकदिवसीय मेला व भंडारा का समापन हुआ ।         

इस अवसर पर सभी 216 यजमानों ने प्रत्येक कुंड पर पूर्णाहुति दी | थानापति हीरापुरी महाराज, नरसिंहपुरी महाराज, भुवनेश्वर पुरी महाराज, सागर पुरी महाराज,यज्ञ सम्राट सीताराम दास महाराज बल्दा धाम, आष्टी कला के महंत मंगल पुरी महाराज आदि संतों के पावन सानिध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति की गई |

यज्ञ आचार्य पंडित चिरंजीवी शास्त्री ने बताया की यज्ञ में लाखों की संख्या में भक्त लोगों ने भंडारे का प्रसाद पाया | यज्ञ ब्रह्मा पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया की यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है | यज्ञ से बरसात होती है, गौ माता की रक्षा होती है ,अकाल मृत्यु नहीं होती, सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना से यज्ञ किया जाता है |

यज्ञ आयोजन सेवकपुरी (बम) महाराज ने सभी यजमानों और भक्तों को आशीर्वाद दिया | यज्ञ में 31 लाख आहुतियां दी गई | यज्ञ सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं का भक्तों का सम्मान किया | मेले में लोगों ने झूले का लुपतलिया , पटवा बाजार में महिला,बच्चों ने खरीददारी की | साथ में चाट,  पकौड़े, पतासी  खाई |

इस दौरान हस्तेडा व्यापार मंडल अध्यक्ष मालीराम मिश्रा , मंडा -भिणडा से रामकरण यादव , मदनलाल सेक्रेटरी , शिवनारायण सांप , मास्टर प्रकाश चंद यादव , रेखा यादव , हंसराज , रामेश्वर लाल डागर , पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिनारायण निठारवाल , रिटायर मैनेजर मालीराम घल्डवाल, व्यवस्थापक भगवान सहाय यादव , सुबोध शर्मा , मास्टर संतोष यादव , संतोष स्वामी , रमेश यादव , हस्तेडा सहकारी समिति अध्यक्ष लालचंद यादव , पूर्व प्रधान महेश मीणा , नरेंद्र मिश्रा , अशोक बिहारी, लक्ष्मी नारायण डागर सहित सैकड़ो लोगों ने मेले और यज्ञ की व्यवस्था बनाए रखी ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments