मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस संवेदनशील फैसले से लोग पड़े हैरत में

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम को जब जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे, तब उनका काफिला आम लोगों के वाहनों की तरह रास्ते में लाल बत्ती पर रुक गया। मुख्यमंत्री को ट्रैफिक लाइट्स पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हरी बत्ती होने का इंतजार करते देख आस-पास के राहगीर हैरत में आ गए।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद, बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका।

मुख्यमंत्री ने उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से बात की थी। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments