इश्क नचाए बीच बाजार फिल्म का ट्रैलर 25 फरवरी को होगा रिलीज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को सुबह 7 बजे अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी। लेकिन उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया है। जो आकर्षक व देखने योग्य हैं। संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया है। अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन है। जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता है। जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्देशक सचिन यादव,संगीतकार साजन मिश्रा,लेखक मनोज पांडेय,गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव,एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं। 

अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान,विनीत विशाल,बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा,रुचि सिंह, प्रिया वर्मा,रितिक वर्मा,राम सिंह,धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। गौरतलब है कि फिल्म आगमी माह में बिहार,मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments