भाई ने अपनी बहन से ही कर ली शादी,मांग में भरा सिंदूर : अजीबोगरीब मामला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिहार (संस्कार सृजन) बिहार के जहानाबाद से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर भाई ने ही बहन की मांग में सिंदूर भरकर मंदिर में शादी रचा ली। इस मामले को सुनकर पुलिस भी हैरान है। यह मामला हिमाचल प्रदेश और बिहार से जुड़ा हुआ है।


बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के प्रेमी युगल बिहार के जहानाबाद में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह मामला तब खुला जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस लड़की की तलाश में जहानाबाद पहुंची और आदर्श नगर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनो प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है। 

जानकारी के अनुसार गया जिले के बाहनपुर गांव का धनंजय कुमार बैंगलोर में रहकर जॉब करता था। ढाई महीने पहले अपने गांव आया जहां उसकी मुलाकात चचेरी बहन से हुई। उसकी नाबालिग बहन हिमाचल प्रदेश के बघी में रहती थी। वह भी कुछ दिन पहले ही अपने गांव आई थी। दोनो में बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दोनों में फोन पर काफी बात होने लगी। धीरे-धीरे प्यार इतना परावन चढ़ गया कि दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया।

एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्थित घर से लड़की अपने चचेरे भाई के साथ भाग गई। दोनों जहानाबाद पहुंचे और किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पुलिस तब हैरान रह गई जब युवक ने बताया कि 20 फरवरी को शहर के गौरक्षणी स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली है। उधर लड़की के घर से भागने से उसके परिजन परेशान हो गए और थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।    

इस मामले में पुलिस अधिकारी रतनलाल ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पुलिस को दोनों की मोबाइल लोकेशन बिहार के जहानाबाद में मिली। आनन-फानन में हिमाचल प्रदेश की पुलिस जहानाबाद पहुंची और लड़का-लड़की को आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से बरामद कर लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments