सावित्री बाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर 10 मार्च को सीकर में आयोजित होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्षमनगढ (संस्कार सृजन) देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर सीकर के राधाकिशनपुरा स्थित सीआर मैना मैरिज गार्डन में 10 मार्च को प्रातः 9.15 बजे से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीकर संभाग की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। 

फुले बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी, सीकर सैनी समाज के अध्यक्ष राजकुमार दैया महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान सीकर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सैनी ने बताया कि सैनी समाज, सैनी जागृति संस्था, सैनी अधिकारी कर्मचारी संस्था , शेखावाटी सैनी माली सेवा संस्थान सीकर के सहयोग से राष्ट्रीय फुले बिग्रेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीकर संभाग की मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।  

फुले बिग्रेड के सीकर संभाग प्रभारी नरेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधियों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन 29 फरवरी 2024 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि  एसके कॉलेज सीकर के स्थित सैनी मंदिर, एशना लाइब्रेरी राधाकिशनपुरा सीकर, पिपराली रोड सीकर स्थित गिनीज भोग रेस्टोरेंट एवं गार्डन, बालूराम कंपाउंड गली सीकर स्थित लक्ष्मी फ्लोर मिल,पवन मार्केट स्थित रमेश ट्रेडिंग कंपनी, मंडी गेट नंबर 2 के सामने जयपुर रोड सीकर स्थित संतोष साड़ी एवं किड्स वियर को फार्म मिलने व जमा कराने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। 

फुले बिग्रेड यूथ विंग सीकर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राकसिया ने बताया कि राजकीय सेवा में कार्यरत महिलाएं, आरएएस, आईएएस आईईएस आईपीएस में चयनित महिला,नेट,सेट जेआरएफ में चयनित महिला, खेलकूद में राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर, अंतराष्ट्रीय स्तर पर चयनित , प्रतिभागी, विजेता महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जबकि वर्तमान में जनता द्वारा निर्वाचित, राष्ट्रीय पार्टी द्वारा प्रदान किए गए पद (जिनका निर्णय संस्था की चयन समिति द्वारा किया जाएगा) महिला पुरुष जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। 

ब्रिगेड के यूथ जिला अध्यक्ष राकसिया ने बताया कि लक्षमनगढ की महिलाओं की संख्या सर्वाधिक हो इसके बिग्रेड के कार्यकर्ता लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क मे जूटेगे। उन्होंने बताया कि फुले बिग्रेड के लक्षमनगढ विधानसभा अध्यक्ष विनोद सांखला,शहर अध्यक्ष विकास गौड़, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गौड़,यूथ शहर अध्यक्ष जितेंद्र टांक,यूथ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र सांखला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम दौरा कर आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया, महामंत्री महेंद्र चुनवाल,यूथ जिला अध्यक्ष मनोज सैनी, लक्षमनगढ विधानसभा अध्यक्ष विनोद सेठों की कोठी के पास पंजीयन करवाया जा सकते हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments