भारतीय जनता पार्टी जयपुर ग्रामीण लोकसभा की महत्वपूर्ण संघटनात्मक एवं रायशुमारी बैठक हुई संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

आमेर / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी जयपुर ग्रामीण लोकसभा की महत्वपूर्ण संघटनात्मक एवं रायशुमारी बैठक आमेर विधानसभा के अचरोल में आयोजित की गई | जयपुर देहात अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया, सह संयोजक खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बानसूर विधायक देवी सिंह, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, जयपुर ग्रामीण लोकसभा के अनेक वरिष्ठ एवं जिला पदाधिकारी ने भाग लिया |

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चिंतन एव राय शुमारी की बैठक में जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, जिला प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे | बैठक में सामूहिक सत्र में भारतीय जनता पार्टी के आगामी गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान, लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई | 

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि हम सभी को गरीब को गणेश मानकर भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, झंडा हाथ में लेकर जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी का संदेश एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव ढाणी ढाणी तक लेकर जानी है |

द्वितीय सत्र में प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक ने प्रमुख पदाधिकारी से अलग-अलग भी चुनाव के संबंध में चर्चा की | लोकसभा चुनाव की दृष्टि से फीडबैक लिया | संभावित प्रत्याशियों के नाम लिए एवं चुनाव में लोकल स्तर पर प्रमुख मुद्दे क्या होने चाहिए इस विषय में भी राय जानी | इससे पूर्व दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल एवं हेमंत निर्मल ने आगंतुकों का स्वागत किया | जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने मंच संचालन किया | जिला उपाध्यक्ष मेघराज यादव एवं रत्ना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments