वसंत पर्व पर गायत्री परिवार द्वारा 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ का होगा आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं पर भी वसंत पर्व का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जाएगा। जिसमें चौमूं क्षेत्र के सभी गायत्री परिजन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे । 

गायत्री परिवार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि बसंत पर्व गायत्री परिवार के प्रत्येक परिजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि इसी दिन ही परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री तप की श्रृंखला प्रारंभ की थी। परम पूज्य गुरुदेव ने वसंत पर्व के दिन ही सहस्त्र कुंडीय गायत्री महायज्ञ का संकल्प लिया था । इसलिए प्रत्येक गायत्री परिवार का व्यक्ति वसंत पंचमी को परम पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाता है। 

साथ ही बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मुंबई में 1008 कुंडीय अश्वमेध गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है | जिसमें देश-विदेश के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष और लाखों के तादाद में गायत्री परिजन एकत्रित होंगे। जिसमें गायत्री परिवार चौमूं की ओर से भी कई परिजन सम्मिलित होंगे। 

वही गायत्री परिवार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं पर 14 फरवरी 2024 को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक सामूहिक गायत्री जप 2 घंटे का रखा गया है और इसके बाद 7:30 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 

साथ ही बताया कि हम अपने जीवन में नए संकल्प के साथ नए विचारों को धारण करके जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। यह वसंत पर्व यही संदेश लेकर आता है कि हम अपने कुविचारों को त्यागे और सदविचारों को ग्रहण करें। इसलिए गायत्री महायज्ञ के दौरान सभी से एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments