फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की हो विशेष तैयारियां मुख्यमंत्री

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में फ्रांस के राष्ट्रपति  इमैनुएल मैक्रॉन के आगामी 25 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित आगमन की तैयारियों हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को  मैक्रॉन के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।


शर्मा ने कहा कि इमैनुएल मैक्रॉन के जयपुर एयरपोर्ट से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए, साथ ही विभिन्न स्थानों पर राजस्थान की कला व संस्कृति से सम्बंधित होर्डिंग्स् भी लगाए जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव  सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनन्द कुमार, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन टी. रविकान्त, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के. एवं आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण मंजू राजपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments