श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में महिला संबलन व साहित्य-सांस्कृतिक सप्ताह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर ब्रह्मपुरी, जयपुर में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एवं साहित्यिक व सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान एवं प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया की अध्यक्षता में महिला संबलन तथा साहित्य-सास्कृतिक उन्नयन की दिनाक 05.12.2023 से 09.12.2023 तक विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। 

उल्लेखनीय है कि पाठ्य सहगामी क्रियाओं हेतु आयोजित इस गतिविधि सप्ताह में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सलाद-सज्जा, रंगोली, मेहन्दी एवं अनुपयोगी वस्तु से उपयोगी वस्तु बनाना आदि प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया। इसी प्रकार साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आशु भाषण, निबंध, एकल गायन एवं काव्य पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

परिणाम की कड़ी में सलाद-सज्जा आशु भाषण में बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा शबाना बानो प्रथम रही। मेहन्दी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की खुशी सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में काजल बाथम एवं साक्षी जैमन आदि के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी खत्री ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रा गिरीश गुर्जर ने एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र सुधांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम तीनों स्थानों को वार्षिकोत्सव पर महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

महाविद्यालय के संकाय सदस्य विवेक कुमार चूलेट, डॉ. अजीत सिंह चौधर, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जितेंद्र लोढ़ा एवं महेश मीणा आदि ने निर्णायक व व्यवस्थार्थ भूमिका निभाकर, प्रतियोगिताओं को सिरे चढ़ाया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. रजनी मीणा एवं साहित्यिक व सास्कृतिक समिति की संयोजक प्रो नीलम शर्मा ने सभी सहभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार जताया। समग्र साप्ताहिक गतिविधियों को सफल संयोजन व संचालन महाविद्याल की एसोसियेट प्रो ललिता शर्मा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments