जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रुड़की (संस्कार सृजन) दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो फिर विकलांगता भी हार मान जाती है | राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में तैनात शिक्षक अशोक पाल सिंह इसकी मिसाल बने हैं | विकलांगता के बावजूद साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर शिक्षक अशोक पाल सिंह का जोश कम नहीं है |
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण से लेकर उनकी देखभाल और निरक्षरों को साक्षर बनाए जाने की शिक्षक अशोक पाल सिंह की मुहिम का जनपद भर में असर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है | पिछले करीब दो दशक से जनपद भर में उनका अभियान जारी है | मूल रूप से ब्लॉक नारसन के ढंडेरा गांव के रहने वाले शिक्षक अशोक पाल सिंह को साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं | जनपद में अशोक पाल सिंह अब तक 50 हजार से भी अधिक वृक्ष रोप चुके हैं |
गांव की सड़कों पर सरपट दौड़ता पौधों से लदा उनका रेहड़ा हर वृक्षारोपण कों लेकर किसी के लिए एक प्रेरणा बना है | एक शिक्षक के तौर पर अशोक पाल सिंह जहां विद्यालय में छात्रों को शिक्षा प्रदान करने का अपना फर्ज बखुबी निभा रहे हैं, वहीं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक साक्षर देश रोजाना से वार्ता में पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल सिंह ने बताया कि गांव की मिट्टी से जुड़े होने के कारण बचपन से ही उनका वृक्षों से लगाव रहा है |
गरीबी और जागरूकता के अभाव में बच्चों को शिक्षा से दूर देख उनके द्वारा 1998 के दौर में साक्षरता मिशन से जुड़ने और निरक्षरों को साक्षर बनाए जाने का बीड़ा उठाया गया, जिसका आज ग्रामीण अंचलों में खासा असर भी दिख रहा है | शिक्षक अशोक पाल सिंह कहते हैं कि विकलांगता किसी भी जागरूक व्यक्ति की कमजोरी नहीं होनी चाहिए | दिल में बस कुछ कर गुजरने का जज्बा हो | राष्ट्र, समाज और प्रकृति के प्रति उनका लगाव आज दूसरे दिव्यांगजनो, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणा बन गया है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments