कल बंद रहेंगे स्कूल, चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर रेड अलर्ट जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चेन्नई (संस्कार सृजन) चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तरा से टकरा गया है और वर्तमान सैटेलाइट फुटेज के अनुसार यह तेजी से आगे बढ़े रहा है | इस चक्रवात के मद्देनजर राज्य और केंद्रीय मंत्रालयों ने काफी तैयारी की थी | भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर रखा था |

मौसम विभाग के मुताबिक आज यह दक्षिण आंध्रप्रदेश से होते हुए एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है | दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए पांच दिसंबर को पूर्वाह्न नेल्लोर एवं मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा | 

इस चक्रवाती गतिविधि के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है | चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश पहुंच चुका है | मिचौंग ने तमिलनाडु और विशेषकर राजधानी चेन्नई में भारी तबाही मचाई है | शहर में एहतियातन स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है | 

कैबिनेट सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि संबंधित राज्य भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाएं | उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी की जान न जाए तथा जोखिम संभावित क्षेत्रों को समय से खाली करा लिया जाए |

तमिलनाडु, ओडिशा, पुडुचेरी के मुख्य सचिवों तथा आंधप्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव ने एनसीएमसी को की जा रही तैयारियों के बारे में बताया | समिति को बताया गया कि निचले इलाकों की पहचान कर ली गयी है तथा लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है |

एनडीआरएफ ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में 21 टीम तैनात की हैं तथा अतिरिक्त आठ टीम को तैयार रखा गया है | तटरक्षक बल, सेना, नौसेना के बचाव एवं राहत दल जहाज एवं विमान के साथ तैयार रखे गये हैं | कैबिनेट सचिव ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी की सरकारों को आश्वासन दिया है कि एनडीआरएफ की टीम को जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है तथा सभी केंद्रीय एजेंसियां किसी भी सहायता के लिए उपलब्ध हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments