LIVE - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधानसभा चुनाव में रिवाज बरकरार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की | बीजेपी ने जीत के बाद भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया | भजन लाल के अलावा बीजेपी ने राजस्थान में दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी लगाया | दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है | ये तीनों ही शुक्रवार यानी 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं |

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र राज्य के नए मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे | राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे | राजभवन के बयान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हाल के बाहर होगा | शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा, जिसमें विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे |

LIVE देखने के लिए क्लिक करें - 

मुख्यमंत्री पद पर भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण करने के बाद दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे | शपथ समरोह में पूरे राजस्थान से कार्यकर्ता भी आएंगे | ऐसे में इन तमाम कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं |

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हराते हुए 199 विधानसभा सीटों में से 115 पर जीत दर्ज की थी | वहीं कांग्रेस पार्टी को महज 69 सीटें ही मिलीं | जीत के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबा मंथन चला | हफ्ते भर की राजनीतिक उठा-पटक के बाद आखिरकार बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा का नाम मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया | उनके अलावा दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर चुना गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments