जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
देहरादून (संस्कार सृजन) राजकीय इण्टर कालेज मरोड़ा (सकलाना) टिहरी गढ़वाल में शिक्षक के पद पर कार्यरत वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी जिन्हें पर्यावरणविद् भी कहा जाता है ने दुर्गम में रहते हुए 25 सालो की सेवा पूर्ण कर ली | आज जहां दुर्गम में सेवा करने में लोग कतराते हैं और सुगम के नाम पर देहरादून के लिए जीतोड़ कोशिश करते हैं | वही डॉ. सोनी जैसे शिक्षक भी है जिन्होंने अपनी 25 वर्षो की दुर्गम सेवा पर बच्चों को मिठाई बाटी और केक काटकर सिल्वर जुबली मनाते हुए जस्न मनाया।
पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने बताया कि शिक्षा विभाग में 1998 में रा.उ.मा.वि. उर्गम चमोली में पहली नियुक्ति हुई। उस समय हेलंग से 12 किमी पैदल विद्यालय तक पहुचा जाता था | इन पच्चीस वर्षो में मैंने राइका नारायण नगर सुनाईं चमोली, टिहरी मोलघर लोस्तु, सुमाड़ी पौड़ी में सेवा की है। सरकार द्वारा निर्धारित दुर्गम जिसकी तीन डी दुर्गम, ई अति दुर्गम, एफ विशिष्ट दुर्गम की श्रेणी बनाई गई थी मैंने तीनो श्रेणियों में अपनी सेवा की हैं और इन भौगोलिक विषमताओं में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व पौधारोपण, मेरा पेड़-मेरा दोस्त, मेरा वृक्ष-मेरा मित्र व पौधे उपहार में देने, दूल्हा दुल्हन को शगुन में पौधे देने का कार्य किया |
इन कार्यो के लिए मुझे राज्यपाल, मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारो से सम्मानित किया गया। आज में जो कुछ हु वो अपनी दुर्गम की सेवा की वजह हूं जो आदर संस्कार गांव के लोगो व छात्रों द्वारा दिया जाता हैं उन्हें बया नही किया जा सकता। इन कार्यो में मेरी पत्नी किरन सोनी का मुझे भरपूर सहयोग रहता हैं। प्रधानाचार्य अनूप थपलियाल ने बताया कि डॉ सोनी मृदुभाषी व अच्छे वक्ता होने के साथ छात्रहित में समर्पित हैं उनका क्षेत्र ही नही प्रदेश, देश में अलग पहिचान हैं। कार्यक्रम में नवीन भारती, राजेंद्र सिंह रावत,मनोज सकलानी, रामस्वरूप उनियाल, राकेश पंवार, पवित्रारानी, अंजना गैरोला, किरन सोनी, अंकिता, पूजा आदि उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments