श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में मोटे अनाज के प्रोत्साहन मिशन पर प्रसार वार्ता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर में राजस्थान राज्य महिला नीति व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान मिलेट प्रोत्साहन मिशन जागरूकता महिलाओं के स्वास्थ्य के विशेष संदर्भ में विशिष्ट प्रसार वार्ता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.सुमन भाटिया ने प्रसार वार्ताकार प्रो. शैलजा मिनोचा का स्वागत करते हुए विषय की पृष्ठभूमि में मोटे अनाज के फायदे एवं जागरूकता की आवश्यकता पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। 

भवानी निकेतन महिला महाविद्यालय, जयपुर के गृह विज्ञान विभाग की प्रो. शैलजा मिनोचा ने विद्यार्थियों को मोटे अनाज के फायदे बताते हुए, उसे अपने रोजमर्रा की भोजन थाली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अपने इस वार्ता में प्रो. मिनोचा ने मोटे अनाज की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं पौष्टिकता के सभी पक्षों को विवेचित करते हुए बताया कि भारत की परंपरागत जीवनशैली व रसोई का आधार मोटा अनाज भी सदा रहा है। 

आधुनिक व फास्ट फूड वाली जीवनशैली के चलते विश्व स्वास्थय स्तर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते भारत सहित विश्व के अनेक देश अभियान व मिशन मोड में मोटे अनाज के पैरोकार व हिमायती बन रहे हैं, जो वर्तमान वक्त की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. रजनी मीणा ने प्रसार वार्ताकार सहित समग्र सदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसार वार्ताएं सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लक्ष्य की पूर्ति करती है। प्रसार वार्ता के शंका-समाधान सत्र में महाविद्यालय के संकाय सदस्य विवेक चूलेट, डॉ.अजीत सिंह चौधरी, डॉ.जितेन्द्र लोढा, डॉ.संजय शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा एवं महेश सहित समग्र विद्यार्थियों ने सक्रियता व जिज्ञासा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन महाविद्यालय की एसोसियेट प्रो.ललिता शर्मा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments