सुबोध पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव वन्दे भारतम् का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव 'वन्दे भारतम्' बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में स्कूल के प्ले फील्ड पर मनाया गया। 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने जीवन में हमेशा गतिमान एवं गतिशीलता बनाये रखने से सम्बन्धित एक प्रेरणास्पद प्रस्तुति देकर सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समीर जैन, न्यायाधीश, राजस्थान हाई कोर्ट रहे। सुबोध शिक्षा समिति के मानद सचिव सुमेर सिंह बोथरा, वाईस प्रेसिडेन्ट आर.सी. जैन, संयुक्त सचिव विनोद लोढ़ा, विद्यालय संयोजक राजेन्द्र कुमार जैन 'राजा' एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने परम्परागत तरीके से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर एकेडमिक, कल्चरल, स्पोर्टस एवं वर्षपर्यन्त आलराउन्ड प्रदर्शन करने वाले सीनियर कैटेगरी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्पोर्टस केटेगरी में सुबोध साहस का पुरस्कार, सुबोध रचनात्मक का पुरस्कार, कल्चरल एचिवमेन्टस पुरस्कार, एकेडमिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये सुबोध रत्न का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय का सबसे प्रतिष्ठित ऑल राउण्डर का पुरस्कार भी दिया गया।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधिया आठ हाउसेज - अभिमन्यू, वाल्मिकी, नचीकेत के बीच में आयोजित की जाती है। बेस्ट हाउस इन स्पोर्टस कौटिल्य, द्रोणाचार्या, धन्नजय, एकल्वय एवं विश्वामित्र हाउस को दिया गया |

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने स्टूडेन्टस से आग्रह किया की वे जीवन में हमेशा मानवीय मूल्यों को सर्वोच्य प्राथमिकता दे तथा सभी के प्रति सम्मान का भाव रखे ताकि अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें।

रंगारगं सांस्कृतिक कार्यक्रम "वन्दे भारतम्" में माँ भारती की वसुधैव कुटुम्बकम एवं विश्व गुरू की छवि की अमिट छाप से रूबरू कराते हुए थीम पर आधारित, ऑडियो विजुअल से ओतप्रोत कार्यक्रम में सर्वप्रथम अफ्रिका, ब्राजील, जापान एवं रूस की संस्कृति के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया जो काबिले तारीफ रहा।

पंचतत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को समेटे हमारे दार्शनिक एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत हमारी संरचना एवं अस्तित्व का प्रदर्शन करते हुए, न केवल हमें हमारे जीवन के प्रति आगाह करते है अपितु सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिये भी प्रेरित करते है।

भारतीय सांस्कृतिक एवं आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाता नृत्य जयतु जयतु भारतम् नृत्य हमारी समृद्ध विरासत एव उपलब्धियों के प्रति हमारी अभिव्यक्ति को प्रदर्शित कर रहा था।

हम सभी हमारी सफलताओं, जीवन की सुन्दरता के प्रति साझा किये जाने वाले क्षणों को परम्परागत तरीके से संगीत एवं नृत्य के ताने बाने से उमग-उल्लास के साथ हमेशा प्रदर्शित करने को आतुर रहतें है, कि प्रस्तुति ने उपस्थित सभी आगन्तुक अभिभावकों एवं अतिथियों को अपनी-अपनी जगह पर थिरकने को मजबूर कर दिया।

प्रिंसिपल्स च्वाइस अवार्ड- 

शिक्षाविद हिमांशु मिश्रा

सांस्कृतिक-तिलक शर्मा

खेल - हर्षिता जूनवाल, कुणाल लालवानी और नंदिनी जैन

एटीएल-हिमांशु स्वामी

क्रिएटिव- स्वानंदी लाखदिवे

सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट - जान्हन्वी जिंगार - IX

सुबोध पुरस्कार :-

एटीएल स्टूडेंट ऑफ द ईयर- ओजस वर्मा

सुबोध केसरी - मेहुल लश्करी

सुबोध रचनात्मक - भूमि गुप्ता और शौर्य सागर जैन

सुबोध रत्न - नोमपेन्ह पाराशर

खेलों में सर्वश्रेष्ठ सदन - अभिमन्यु

सांस्कृतिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सदन- एकलव्य

ऑल राउंडर - धनंजय

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments