करनावर पंचायत के समस्त विद्यालयों में हुआ जर्सी वितरण समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) आज ग्राम पंचायत करनावर के पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करनावर, प्राथमिक विद्यालय झंडू भगलाया की ढाणी, प्राथमिक विद्यालय झंडू रामफूल की ढाणी,उच्च माध्यमिक विद्यालय अगावली, प्राथमिक विद्यालय चीमापुरा, प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती एवं प्राथमिक विद्यालय टीवी की ढाणी करनावर में कक्षा 1से 5 तक के सभी नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों को ठंड से बचाव हेतु गांव करनावर के सभी वरिष्ठ जनों,युवा साथियों एवं कर्मचारियों  के सहयोग से पंचायत की सभी सरकारी स्कूलों में जर्सी वितरण की गई।


सुखदेवा मास्टर करनावर व हजारी गुरुजी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बसवा सीबीइओ अशोक शर्मा ने पधार कर बच्चों को जर्सी वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि इस गांव के सभी सम्मानित सदस्यों ने गत वर्ष इस विद्यालय में 400 कुर्सी टेबल, इन्वर्टर, पंखे, वाटर कूलर, अलमारी उपलब्ध कराए हैं। साथ ही कई कक्षा कक्षों का निर्माण भी करवाया। सर्व समाज नवयुवक हेल्प टीम के सदस्यों ने भी अपनी अहम भागीदारी निभाई। 

इस अवसर पर मुकेश तलाई व सुखदेवा मास्टर करनावर (सर्व समाज नवयुवक हेल्प टीम सदस्य), गिर्राज अकाउंटेंट, ब्रजमोहन भगलाया, घनश्याम एनजीओ, सुरेंद्र बाबूजी, निरंजन मीणा,भोलीराम मीणा,सुमेर सैनी, मुकेश बावड़ी,भागीरथ, नरसी मीना, मांगीलाल मीना, बीरबल शर्मा, देशराज, भागीरथ व गिर्राज टीवी वाला आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। 

सभी ग्राम वासियों ने एवं पधारे हुए सभी अतिथियों ने सभी भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यालय परिवार की ओर से कैलाश मीना प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करनावर तथा नरसी मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अगावली के साथ महेश,रामावतार एसीबीइओ, अनौखी मीना व्याख्यता, बबीता विजय, गुलाब मीना, रामकिशोर, बबली , महेश , राजेन्द्र , संदीप पबड़ी (सुनील कुमार मीणा) माँ वैष्णो माँ नर्बदा सेवा समिति सहयोगी आदि गुरुजनों ने सभी भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व में भी ग्राम करनावर के इन भामाशाहों की मदद से छात्र-छात्राओं के लिए अनेक व्यवस्थाएं और आयाम जुटाए जा चुके हैं। सभी उपस्थित सदस्यों व ग्रामवासियों ने इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments