जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान, महर्षि रमण डायग्नोस्टिक सेन्टर, बनीपार्क, जयपुर द्वारा स्वर्गीय रतनी देवी कच्छावाह धर्मपत्नि स्व. लालूराम कच्छावाह की मधुर स्मृति में बीएसबी फाउण्डेशन, स्टेशन रोड, जयपुर के सहयोग से एलोपैथी, हॉम्योपैथी, नेच्यूरोपैथी, फिजियोथैरेपी एवं एक्सप्रेशर चिकित्सा पद्धति से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान बी-5, शिव मार्ग, बनीपार्क, जयपुर में आयोजित किया गया | शिविर में निशुल्क दवाइयां, रुपए 200 तक की जांच निशुल्क की गई एवं कॉल 13 डॉक्टर की टीम ने अपनी सेवाएं दी |
बीएसबी फाउण्डेशन के अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावाह ने बताया कि फाउण्डेशन जनहित के कार्य करवाता रहता है | फाउंडेशन के सचिव रतनलाल जांगिड़ ने बताया कि चिकित्सा शिविर में 430 व्यक्तियों ने लाभ उठाया एवं रक्तदान शिविर में 53 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया | यह रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उपयोग में लिया जाएगा |
फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कमल कच्छावा ने बताया कि रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि यूनुस खान विधायक डीडवाना रहे | उन्होंने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया एवं उनको प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया | विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश सैनी पार्षद वार्ड नंबर 37 रहे |
फाउंडेशन की संयुक्त सचिव प्रार्थना दास ने बताया कि इस अवसर पर बनी पार्क धर्मार्थ संस्थान के अध्यक्ष बजरंग लाल बजाज, सचिव वीरेंद्र परवल, कोषाध्यक्ष अतुल खाखोलिया एवं अन्य ट्रस्टी सदस्य गण मौजूद रहे | फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक रामलाल कच्छावा, संरक्षक धर्मवीर यादव संरक्षक, के. आर. बुनकर , ज्योतिबा फुले संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, थैलेसीमिया चिल्ड्रन समिति के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा, शैलेंद्र व्यास न्यायाधीश मानवाधिकार विभाग, गोवर्धन बाढ़धार पूर्व न्यायाधीश हाई कोर्ट, ओपी सैनी पूर्व आईएएस, ओमकार मल सैनी पूर्व वरिष्ठ आरएएस, मोहम्मद असलम खान, मकबूल खान ब्रांच मैनेजर सोलस इंडस्ट्रीज, रामप्रसाद सैनी, रवि गुप्ता अध्यक्ष इंद्रलोक समिति, राकेश मालानी, तनु सैनी एवं योगिता सैनी अध्यक्ष जयपुर ग्रेटर संस्थान ने शिविर में शिरकत की | अंत में विक्रम सिंह एवं सुरेंद्र जांगिड़ ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं का एवं डॉक्टर की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)

0 Comments