देवेन्द्र कुमार लाटा ने अपनी शारीरिक अक्षमता को ही बनाया अपनी ताकत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) शारीरिक अक्षमता को ही अपनी ताकत माने तो दिव्यांगजन भी हौसले की उड़ान के साथ अपनी कामयाबी की नई इबारत लिख सकते हैं | जी हाँ ! सीकर जिले के गांव जाजोद खेड़ी निवासी दिव्यांग क्रिकेटर देवेंद्र कुमार लाटा की प्रेरणास्पद कहानी समूचे समाज के लिए एक नजीर भी है | ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े छोटे से ब्राह्मण परिवार में जन्मे अपने हुनर के दम पर खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल कर गांव के साथ-साथ जिले में राज्य का भी मान बढ़ाया है |

विश्व विकलांग दिवस पर मिली बहुत बड़ी भूमिका से दिव्यांग जनों को संदेश दिया है की कड़ी मेहनत व लगन के साथ जीत का जुनून और जज्बा हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती | यह शारीरिक व्याधियों से जूझ रहे लोगों को डिसेबल्ड ना कह कर डिफरेंटली एबल्ड कहना अच्छा होगा | अगर उन्हें उनकी वास्तविक शक्ति का एहसास दिलाया जाए तो उन्हें साधारण से कुछ खास बनने में देर नहीं लगेगी | 

दिनेश कुमार लाटा के पुत्र दिव्यांग देवेन्द्र कुमार लाटा ने अपने हुनर के दम पर राजस्थान दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह ही नहीं बनाई बल्कि खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का अनूठा परिचय देते हुए सीकर जिले की दिव्यांग क्रिकेट टीम की कप्तानी का व राजस्थान महिला पैरा क्रिकेट टीम का मैनेजर बनने का गौरव भी हासिल किया है | दिसंबर 2019 में यूपी के गोंडा में चार राज्यों के टूर्नामेंट में सद्भावना कप ट्रॉफी को भी जीत राजस्थान टीम का ऑलराउंडर सदस्य रहे हैं |

देवेन्द्र कुमार लाटा ने कहा कि मेरा एक ही सपना है कि मैं भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में खेलूं और वर्ल्ड कप खेलूं | देवेंद्र भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से संचालित राजस्थान दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य हैं | 6दिसंबर से से 13 दिसंबर 2023 तक राजस्थान महिला क्रिकेट टीम भोपाल में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे | पहली बार दुर्गेश शर्मा राजस्थान महिला टीम के सेक्रेटरी होंगे |

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से 7 दिसम्बर 2023 से 13 दिसम्बर 2023 तक भोपाल में दिव्यांग महिला क्रिकेट का मेगा इवेंट उमंग नैशनल ट्रॉफी का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है | जिसमे राजस्थान दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम में देवेन्द्र कुमार लाटा को टीम मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments