राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का द्वितीय दिवस हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय कवर नगर, ब्रह्मपुरी जयपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के अभिमुखीकरण के लिए तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम के दूसरे दिन श्री राजेश पाराशर काउंसलर व लाइफ कोच द्वारा विद्यार्थी जीवन की खुशहाली और तनाव प्रबंधन के विविध दृष्टिकोण विषय पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया गया।

अभिविन्यास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की विधिवत शुरुआत महात्मा गांधी एवं विवेकानंद के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात् प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया और कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार चूलेट द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने अपने स्वागत सम्बोधन में विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त रहने के लिए प्राणायाम एवं ध्यान योग के नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वार्ताकार राजेश ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को बताया कि शरीर की भागदौड से थकान तथा मन की भागदौड से तनाव उत्पन्न होता है। मन को नियंत्रित करने का तरीका श्वास लेने की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसी श्वास ली जाती है वैसा ही मन होता है। मन पतंग है तो श्वास उसका धागा है। जितनी लम्बी श्वास होगी उतना ही मन को साधा जा सकता है। उन्होंने खास व ध्यान के विविध खेल करवाकर स्वयंसेवको को मन को नियंत्रित करना सिखाया। अध्ययन के लिए एकाग्रता स्थापित करने के तरीकों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेविका शबाना बानो द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार चूलेट द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधों का रख-रखाव करते हुए श्रमदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य प्रो. रजनी मीणा, प्रो. नीलम शर्मा, डॉ. अजीत सिंह चौधरी, डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा एवं महेश मीणा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments