महाराज चेतननाथ ने विहिप प्रान्त मार्गदर्शक मण्डल की बैठक को किया सम्बोधित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) नारायण धाम जयपुर मे विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मण्डल की संगोष्ठी मे जिले से केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य सिधेश्वर महादेव मंदिर मुकुंदगढ़ के महंत चेतननाथ महाराज, दादुद्वारा बगड़ के सन्त महामंडलेश्वर अर्जुनदासजी, वेष्णो माता मंदिर मंडावा के महंत एंव प्रान्त मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गणेश चेतन्य महाराज, विहिप प्रान्त धर्मप्रसार प्रमुख सीएम भार्गव व प्रान्त धर्माचार्य सह प्रमुख रामानंद पाठक ने सहभागिता निभाई।

सम्पूर्ण प्रान्त से पधारे पूजनीय सन्तो को सम्बोधित करते हुए महाराज चेतननाथ ने कहा कि पांचसौ वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को हो रही है । उस दिन सम्पूर्ण देश के मंदिरों एंव प्रत्येक सनातनी घर मे दीपोत्सव होगा। महाराज ने बताया कि जिले के समस्त सन्त सनातन संस्कार एंव जीवन मूल्यों के दृढ़ीकरण हेतु ग्राम व बस्ती तक फरवरी माह मे विहिप कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास करेंगे।

महाराज गणेश चेतन्य ने अपने उद्बोधन मे सनातन जीवन मूल्यों और संस्कारों को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए प्राचीन ग्रन्थों को पढ़ने व आत्मसात करने का आह्वान किया। उपस्थित संतो ने भी अपने विचार रखे।संगोष्ठी मे विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी एंव क्षेत्रीय मन्त्री सुरेश उपाध्याय का मार्गदर्शन मिला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments