जीआईसी बिझौली में अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती, स्वच्छता व पॉलिथीन उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का समझाया महत्व

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई | इस दौरान सीनियर सिटीजन का भी सम्मान किया गया | साथ ही छात्रों, ग्रामीणों को स्वच्छता, पॉलिथीन उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्व समझाया गया | 

रैली निकालकर ग्रामीणों को पालिथीन उन्मूलन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया |कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुई | शिक्षकों, छात्रों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दोनों के जीवन पर प्रकाश डाला | 

पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने छात्रों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के विषय में बताते हुए कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष की बदौलत ही आजादी मिल सकी है | राष्ट्रपिता ने ही पहली बार अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी, जो बाद में धीरे-धीरे कर एक चिंगारी बन गया और पूरे देश में फैल गया | राष्ट्रपिता ने हमें न केवल फिरंगियों से आजादी दिलाई बल्कि हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का भी संदेश दिया | आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं तो यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के अमर शहीदों की ही देन है | उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी देश की आजादी और देश के विकास में ब़ड़ा योगदान दिया | जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा | 

अशोक पाल ने सभी को स्वच्छता और पालिथीन उन्मूलन की उन्मूलन की शपथ दिलाई साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया | कहा कि हम अपनी प्रकृति के प्रति जिम्मेदार होंगे तो प्रकृति भी हमें बचाए रखेगी | इस अवसर पर कार्यक्रम में छात्र अबुजर, हारिश, खालिद, अरमान, नावेद, नवाजिश, सईद, ग्रामीण नसीम तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments