निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में अयोध्या  की भूमि पर कार सेवक पुरम और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी मे पौधारोपण कार्यक्रम किया गया | 

कार सेवक पुरम के संपत राय जो राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष, भूपेंद्र शर्म कार सेवक प्रमुख, बिरजू निर्माण विभाग प्रभारी, शिव दास सिंह कार सेवक पूरम, प्रभारी के साथ निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप शर्मा, पर्यावरण राजपूत भारत सुवालाल चौधरी, एवं संस्था के निदेशक  स्वच्छता चैंपियन डॉ नीरज गुप्ता के द्वारा कार सेवक पुरम मे सिंदूर, कपूर, खिजड़ी के साथ कई औषधी युक्त पौधे लगाए गए | 

वही अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में  खिजड़ी, रुद्राक्ष, महुआ, चंदन के साथ और भी औषधि युक्त पौधे लगाए गए | धरा धाम इंटरनेशनल निदेशक डॉक्टर सौरभ पांडे द्वारा पौधा लगाने से पहले मंत्र उच्चारण किए गए  | वही श्री मारुति नंदन फाउंडेशन द्वारा गणेश महोत्सव के दौरान निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने स्वदेश कला संस्थान के निदेशक एस बी सागर प्रजापति को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया | साथ ही राजस्थान सीकर से आए हुए सुवा लाल चौधरी को पर्यावरण श्री सम्मान से सम्मानित किया गया | 

श्री मारुति नंदन फाउंडेशन के टीम को संस्था द्वारा श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक दी गई | कार्यक्रम में  प्रदीप शर्मा, सीकर राजस्थान से सुवालाल चौधरी, गोरखपुर उत्तर प्रदेश से डॉ सौरभ पांडे, मेरठ उत्तर प्रदेश से मोहनलाल वर्मा, रक्सौल बिहार से अरुण कुमार गुप्ता के साथ अयोध्या नगरी के एस बी सागर प्रजापति, मनोज तिवारी के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments