Rashifal: आज 14 सितंबर का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 सितंबर 2023 को गुरुवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 14 सितंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।  किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।  माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि - संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

मिथुन राशि - भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।  नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

कर्क राशि - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।  परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि - मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।  माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

तुला राशि - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व‍िवादों से बचकर रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि - मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। 

धनु राशि - मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।  नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर राशि - आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे, लेक‍िन आय में भी वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा।

कुंभ राशि - मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि - आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्थान परिवर्तन के भी हो सकता है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व‍िवादों से बचें।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments