Rashifal: आज 22 सितंबर का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 22 सितंबर 2023 को शुक्रवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 22 सितंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भावमन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि - परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। यात्रा कष्‍टदायी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों से मनमुनाव हो सकता है।

मिथुन राशि - वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि - मानसिक शान्ति‍ रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त कार्य भी मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है।

सिंह राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आलस्य भी अधिक हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

कन्या राशि - आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

तुला राशि - धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का अगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि - मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि - संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। दैनिक रहन-सहन व्‍यवस्‍थित रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी |

मकर राशि - परिवार का साथ मिलेगा। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कुंभ राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। फिर भी आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अति उत्‍साही होने से बचें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

मीन राशि - मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी अधिक रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments