हिन्दी पखवाड़ा में पर्यावरण जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में हिंदी पखवाड़ा के दौरान आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यालय अध्यक्ष डॉ एस एल मीना ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता, संरक्षण तथा अद्यतन जानकारी आधारित प्रश्नोत्तरी हमारी जागरूकता और तत्परता को प्रदर्शित करने का एक सहज और वस्तुनिष्ठ तरीका है |


प्रतियोगिता में चार समूह बनाए गए जिनके टीम लीडर डॉ चंदन सिंह पुरोहित, डॉ रवि किरण अरिगेला, डॉ राजीव कुमार सिंह तथा जगदीश यादव को बनाया गया। प्रतियोगिता बहुत ही शानदार, रोचक तथा  रोमांचक टक्कर में चली। जिसमें 10 अंकों के साथ विजेता रही टीम-डी के सदस्य डॉ चंदन सिंह पुरोहित, रमेश कुमार तथा सुमेर सिंह रहे। 9 अंकों के साथ उपविजेता रही टीम-  ए के सदस्य डॉ रवि किरण, डॉ पुरुषोत्तम डेरौलिया तथा मुकेश गोयल रहे। 

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-बी के तहत जगदीश यादव, भोमाराम एवं भंवरू बक्स तथा टीम- सी के तहत डॉ राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार तथा जसपाल सिंह ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का संचालन राजभाषा अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी उदयवीर श्रीवास ने किया। इस अवसर पर लिखमाराम चौधरी, सुमित्रा देवी, करतार हिंगोनिया सहित विभिन्न कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments