निर्माणाधीन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पहली बार हुआ गणेश महोत्सव का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

श्रीगंगानगर (संस्कार सृजन) बालाजी बिहार एसएससी रोड स्थित भक्त शिरोमणि संकट मोचन श्री बालाजी दरबार निर्माणाधीन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया |


इस दौरान गणपति के छप्पन भोग,कढी, खिचड़ा, विशाल लंगर व जागरण,महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया | सुन्दर कांड का संगीतमय पाठ गोविंद द्वारा किया गया | पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे भी लगाये गये | गायों के लिये हरे चारे की सवामणी की गई |

मंदिर पुजारी गुरुदेव गोविंदा दाधीच ने खाटु श्याम जी की पूरी कथा सुनाई और बोले की कथा सुनते समय भक्तों मैं जिज्ञासा होने जरुरी है, क्योंकि जब आपके अन्दर कुछ जानने की जिज्ञासाएं होगी तभी कथा वाचक आपको ज्ञान प्रदान कर सकता है | आप उसे ग्रहण कर सकते है | 

गंगानगर के इतिहास में पहली बार मन्दिर प्रांगण में श्री मेहंदीपुर बालाजी की जीवनी सुनाई गयी | गणपति की मूर्ती का विसर्जन बडे हर्षोल्लास से किया गया | इससे पूर्व छप्पन भोग लगाया,मेहंदी चढाई गई | गणपति विसर्जन रथ ,बैंड बाजा, आतिशबाजी के साथ हुआ | मुख्य यजमान संजय मूंदड़ा , सुनील गुप्ता, राजेश शिगला, नेहा गोयल, मंजू गोयल द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के जय जय कारों से गणपति वंदना कर मोदक वितरण किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments