डॉक्टर राजेश कुमार सैनी के कार्यक्रम का आकाशवाणी दिल्ली से हुआ प्रसारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) डॉ. राजेश कुमार सैनी (हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेंनर ) का आकाशवाणी केंद्र इंद्रप्रस्थ दिल्ली से उन्नत किसान कार्यक्रम के अंतर्गत विषय ग्रीन हाउस में कट फ्लावर एवं सब्जियों की उन्नत खेती विषय पर परिचर्चा का प्रसारण हुआ |

सैनी ने इस कार्यक्रम में ग्रीन हाउस के महत्व एवं पोली हाउस  मे होने वाली कट फ्लावर  एवं बे मौसमी सब्जियों की खेती, हाईटेक नर्सरी मैं फूलों की एवं सब्जियों की पौध बनाने का तरीका एवं ग्रीन हाउस में वातावरण नियंत्रण, कीट नियंत्रण एवं फर्टिगेशन तकनीक के बारे में जानकारी दी और युवाओं को इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने ग्रीनहाउस खेती को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती बताया जिसमें की पौधों का संरक्षण किया जाता है एवं उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाता है और उच्च गुणवत्ता का उत्पाद और ज्यादा उत्पादन प्राप्त किया जाता है उन्होंने ग्रीन हाउस मे फूलों एवं बे मौसमी सब्जियों की खेती  को लाभप्रद एवं समय की मांग बताया कृषकों से आह्वान किया की परंपरागत खेती को छोड़कर इसे अपनाएं क्योंकि ग्रीन हाउस मे कट फ्लावर एवं बे मौसमी सब्जियों की  खेती फायदे का सौदा है |

सैनी पिछले 25 वर्षों से कृषि क्षेत्र में किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं देश विदेश का दौरा कर चुके हैं | उल्लेखनीय है कि सैनी कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं | सैनी देश विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |

सैनी लंबे अरसे से कृषि,  हाईटेक खेती बागवानी वृक्षारोपण ,पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं,  समाचार पत्रों , सामुदायिक रेडियो, दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं l सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं  | किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं | राज्य में हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | प्रदेश में कट फ्लावर एवं बे मौसमी सब्जियों की खेती की असीम संभावनाएं हैं अतः कृषक फ्लावर एवं बे मौसमी सब्जियों की खेती कर मुनाफा कमाए | सरकार द्वारा फूलों एवं बे मौसमी सब्जियों की खेती पर प्रशिक्षण एवं हरितगृह पर अनुदान भी प्रदान किया जाता है | प्रदेश में डच गुलाब जरबेरा जैसे फूल वाले पौधे एवं बे मौसमी सब्जियां  इत्यादि उगाए जा सकते हैं |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments