चौमूं शहर के बुनकर मोहल्ले में हुआ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं की ओर से बुनकरों के मोहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बुनकर समाज की  सभी माताओ, बहनों एवं भाइयों ने गायत्री महायज्ञ में भाग लिया ।


 
कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई । सभी भाइयों बहिनों ने परिवार की सुख शांति एवं समाज कल्याण हेतु गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्रों की सामूहिक आहुतियां प्रदान की। वहीं गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता ग्यारसीलाल ने यज्ञ में आए हुए सभी परिजनों को अपनी एक - एक बुराई छोड़ने संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया की परम पूज्य गुरुदेव जिस तप शक्ति से पूरे विश्व को बदलने का प्रयास कर रहे है, ठीक उसी प्रकार हम सभी को भी उनके इस युग परिवर्तन के कार्य में अभी से जुट जाना चाहिए ताकि आने वाले 2026 तक हम युग निर्माण योजना के लिए अपनी एक आहुति दे सके । 

साथ ही बताया कि परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को अपने जीवन में उतारकर हम अपने जीवन को धन्य बना सकते है, स्वस्थ रह सकते है,और अपने जीवन में अध्यात्म का सच्चा स्वरूप प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही वर्तमान समय में चल रही सामाजिक कुरीतियों एवं दुर्व्यवसनों को छोड़ने का आग्रह किया गया तथा 23 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक होने वाले 1008 कुंडीय मुंबई अश्वमेध गायत्री महायज्ञ में भाग लेने को समाज के सभी लोगो को आमंत्रण दिया।

पूर्व में  गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान की ओर से मोहल्ले के परिवारों में गायत्री यज्ञ एवं दीपयज्ञ करवाए जा चुके है जिस हेतु सभी भाइयों की सराहनीय प्रशंसा की गई । कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह बीजावत ने स्वस्थ रहने के तौर तरीको को बताया और शांतिकुंज हरिद्वार में चल रही मिशन की 100 सूत्रीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के पश्चात गायत्री परिवार ट्रस्ट राजकुमार शर्मा की ओर से समाज के अध्यक्ष रामकरण बुनकर का गायत्री परिवार का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही युवा टीम की मेहनत और लगन के प्रयासों से उन्हें भी सामूहिक रूप से दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान सांवरमल अग्रवाल, एड. जितेंद्र सिंह बीजावत,मालचंद बुनकर,हेमराज कुमावत,ममता दादरवाल,सरोज शर्मा,रामबाबू सेन,सीताराम गोठवाल,सीताराम गोठवाल,ललित प्रकाश गोठवाल,रामेश्वर गोठवाल,प्रवीण गोठवाल,अमित गोठवाल,,आशीष ,विराज ,रोहन गोठवाल , नीरू,हेमेंद्र एवं रमेश राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments