निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने मनाया वर्चुअल शिक्षक दिवस सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिहार (संस्कार सृजन) निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने वर्चुअल शिक्षक दिवस सम्मान समारोह मनाया | इस समारोह में भारत के बिहार,राजस्थान,उड़ीसा, गुजरात,महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली,छत्तीसगढ़ के साथ कई राज्यों से शिक्षाविद एवं समाजसेवियों मे कुल 70 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया | ऑनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम में विषय शिक्षा और पर्यावरण पर चर्चाएं हुई  | 

निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के फाउंडर/सीईओ स्वच्छता चैंपियन डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि शिक्षा से ही हमारे धरती पर पर्यावरण की सोच लाई जा सकती है क्योंकि पर्यावरण धरती पर शुद्ध होना बहुत जरूरी है | पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ प्रकृति की कई संसाधन से हम  दूर होते जा रहे हैं | जैसे जल के साथ और भी कई खनिज पदार्थ के साथ खाद्य पदार्थ भी गायब होते जा रहे हैं | इसके साथ-साथ पशु पक्षी भी लुप्त हो रहे हैं अगर ऐसे ही चला रहा तो वह दिन दूर नहीं ज़ब धरती से मनुष्य भी लुप्त हो जाएंगे | हमें आने वाले जनरेशन के लिए बच्चों को पर्यावरण शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा साथ ही सरकार से भी हम अनुरोध करते हैं कि महत्वपूर्ण विषय में पर्यावरण शिक्षा रखा जाना बहुत जरूरी है |

संस्था के सहयोगी मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमानुल हक ने बताया कि  हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए धरती पर आबादी भी कम करनी होगी क्योंकि आबादी बढ़ेगी तो धरती पर पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा इस धरती को बचाना है हमारी सरकार को आबादी कम करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे |

वही समाज सेवी एवं प्रशासनिक विभाग दिल्ली के डॉ. सुनील कुमार बोकोलिया ने कहा कि हम सबको अपने जीवन में  प्लास्टिक को बाय-बाय करना होगा अन्यथा प्लास्टिक से कई लाखों बीमारियां होती है और इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ता है पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ हमें आने वाले समय में खाने पीने की चीजों को भी बचना होगा और इस विषय पर हमें चिंतन करने की जरूरत है क्योंकि प्लास्टिक बीमारी के साथ-साथ पर्यावरण को प्रदूषित करती ही है और साथ में खेतों को भी बंजार बनती है और अगर खेत बंजर होते गए हैं तो आने वाले समय में दाल चावल रोटी के लिए भी लाले पड़ जाएंगे इस धरती पर |

कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से जुड़े 17 समाजसेवी एवं शिक्षाविद को निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन सेवा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया | सम्मान पाने वाले सम्मानित सदस्य  सुनील कुमार बोकोलिया (दिल्ली), डॉ. सुमन सोनी, अशोक कुमार, नवीन कुमार, भुवनेश्वर कुमार,सतीश कुमार, अमरेश पांडे,  रवि कुमार (बिहार), जाहिदा खानम,  अतिशाम अहमद (उत्तर प्रदेश), सुरेश कुमार अग्रवाल ( कोलकाता), नरेश भाई ( गुजरात),करुणा मलिक ( उड़ीसा ),अभी गिरी वेणुगोपाल, बी एस. एस.ए जगदीश  (आंध्र प्रदेश), इरफान मलिक (पुणे ),रतन भारद्वाज (राजस्थान) को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र एवं एक पौधा देखा सम्मानित किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments