राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ हिन्दी सप्ताह-समापन समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) 'देश को एकता में बाँधती है हिन्दी,अनगिनत लोगों को साधती है हिन्दी' 'देश की शान है हिन्दी,देश की पहचान है हिन्दी' 'जीवन की परिभाषा है हिन्दी'जैसे नारों के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूँ में 'हिन्दी-सप्ताह' का समापन हुआ।


इस अवसर पर छात्राओं द्वारा राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नारे लिखे गये तथा पोस्टर बनाये गये जिन्हें समस्त छात्राओं के अवलोकनार्थ महाविद्यालय की दीवारों पर चस्पा किया गया।  महाविद्यालय में आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ढाका ने बताया कि 14 सितंबर को प्रारंभ इस कार्यक्रम में -'समूहसंचार में हिन्दी' विषय पर भाषण प्रतियोगिता में कोमल राठोर प्रथम,आशा यादव और कुशु गुर्जर द्वितीय तथा सुमन यादव तृतीय रहीं। दोहा पाठ में शालु रजवानिया प्रथम, अनुष्का सैनी द्वितीय तथा तन्नू शर्मा तृतीय रहीं। निबंध लेखन में कविता लाखीवाल प्रथम,रेणुका कुमावत द्वितीय,निशु कुमावत व अनित मीणा तृतीय रही। कहानी लेखन में तन्नु शर्मा प्रथम, राधिका योगी द्वितीय, सुमन यादव तृतीय रहीं। नारा लेखन में तन्नु शर्मा प्रथम,कविता लाखीवाल व कंचन शर्मा द्वितीय तथा विजेता प्राजापत तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में शालू रजवानिया प्रथम, पूजा सैनी द्वितीय तथा विजेता प्रजापत तृतीय रही। हिन्दी श्रुतिलेख में प्रिया व शालू रजवानिया ने प्रथम आशा यादव ने द्वितीय तथा विशाखा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर डॉ. दीपाली जैन, डॉ. मीनाक्षी जैन, डाॅ. मधुलिका सिंह उज्ज्वल, डॉ. कविता साहनी, डॉ. अभिलाषा जैमन, शाहिना पठान, डॉ. साँवर मल जाट व अनिता कुमावत, शिव सैनी भी उपस्थित रहे। डॉ. वन्दना उपाध्याय ने कार्यक्रम का संयोजन संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments