राजकीय सेवा पर पदोन्नति पद के वेतनमान देना राज्य सरकार का सराहनीय कदम है : सुमन वर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ पिछले 5 वर्षों से 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद के वेतनमान को लेकर मांग कर रहे थे। बुधवार को अशोक गहलोत कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक में घोषणा करके पदोन्नति पद के वेतनमान देने की मांग पूर्ण की गई। जिससे प्रदेश के समस्त राजकीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, उपशाखा-जालसू की ब्लॉक महामंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ पिछले 5 वर्षों से 9, 18 एवं 27 वर्ष की राजकीय सेवा पूरी होने पर पदोन्नति पद के वेतनमान को लेकर मांग कर रहे थे। संघ द्वारा की गई कठिन तपस्या, अथक परिश्रम एवं दूरदर्शिता से निर्धारित ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के वित्तीय सुदृढ़ीकरण का सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया है। 

ब्लॉक महामंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में राजकीय सेवा में 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद के वेतनमान देने की घोषणा की है। राजकीय सेवा में 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद के वेतनमान देना राजस्थान सरकार का सराहनीय कदम है जिससे प्रदेश के समस्त राजकीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। ब्लॉक महामंत्री सुमन वर्मा व संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments