जिले के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में भारत स्काउट गाइड प्रवृति जरूरी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री राजस्थान बजट घोषणा के बिंदु संख्या 48 की पालना  जिले में करवाने के उद्देश्य को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा उदयपुर ने जिले के सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों में भारत स्काउट गाइड प्रवृत्ति की गतिविधियां अलग- अलग आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को स्काउटिंग गतिविधियों से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से शिक्षकों के लिए 07 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी कर जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पंचायत प्रसार शिक्षा अधिकारी एवं संस्था प्रधानों को उनके अधिनस्थ क्षेत्र और विद्यालयों से पुरुष अध्यापकों को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल उदयपुर के की ओर से  दिनांक 18 से 24 सितंबर 2023 तक स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास निवास उदयपुर पर आयोजित किए जा रहे कब  एवं स्काउट मास्टर बेसिक तथा एडवांस कोर्स प्रशिक्षण शिविर में पुरुष शिक्षकों को सम्मिलित करवाने के निर्देश प्रदान किए हैं। 

चरणबद्ध तरीके से होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण :-

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर चालू सत्र के प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र की प्राथमिक और  उच्च प्राथमिक विद्यालयों से 20-20 तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों से 30 सक्रिय अध्यापकों जो बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुरुष अध्यापकों को प्रशिक्षण लेने के लिए निर्देश प्रदान किए हैं, साथ ही प्रत्येक ब्लॉक से राजकीय के अतिरिक्त निजी स्कूलों में भी स्काउटिंग प्रवृत्ति के संचालन के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में स्काउटिंग गाइडिंग प्रगति को संबल प्रदान करने तथा ज्यादा से ज्यादा कब एवं स्काउट्स को योग्यता वृद्धि का अवसर प्रदान हो सके इस उद्देश्य को लेकर  में उदयनिवास पर ही आयोजित हो रहे कब एवं स्काउट मास्टर एडवांस कोर्स में भी सभी ब्लॉक से पूर्व प्रशिक्षण ले रखे कब एवं स्काउट जिन्होंने बैसिक कोर्स के बाद कम से कम 6 माह की सेवा पूरी कर ली है ऐसे पात्रता रखने वाले सभी शिक्षकों को इस एडवांस कोर्स में  सम्मिलित करवाने के निर्देश प्रदान किए हैं।

प्रशिक्षण स्थल होगा उदयनिवास :-

सुरेंद्र कुमार पांडे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते बताया कि माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान के बजट घोषणा के बिंदु संख्या 48 की पालना जिले में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से जिले के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में भारत स्काउट गाइड प्रवृति का अनिवार्यतः संचालन एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर स्कूलों में स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों का चालू सत्र में चरणबद्ध तरीके से बैसिक एवं एडवांस कोर्स  आयोजित किये जा रहे हैं इन प्रशिक्षण से जिले की स्कूलों में स्काउटिंग प्रगति का संचालन संभव होकर कब स्काउट को योग्यता वृद्धि के अवसर मिलेंगे।

पांडे ने बताया कि भारत स्काउट गाइड से प्रशिक्षित होकर सभी शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में कब एवं स्काउट राज्य एवं राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे जिससे जिले की सर्वाधिक स्कूलों में गोल्डन ऐरो कब, राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड के लिए स्काउट्स अप्लाई कर प्रशिक्षण और जांच शिविरों में सम्मिलित होकर सफलता अर्जित करने में मदद मिलेगी इससे धिकारिक स्काउट को उनकी उच्च योग्यता वृद्धि के अवसर प्रदान हो सकेंगे संस्था प्रधान अपने स्कूल से पात्रता रखने वाले पुरुष शिक्षकों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश परिपत्र में वर्णित सभी सूचनाओं और जरूरी सामान तथा तैयारी के साथ शिविर में सम्मिलित होने से जिले में बालकों को स्काउटिंग प्रवृत्ति से जुड़कर सुनागरिक बनने के अवसर मिल सकेगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments