महिलाओं ने मनाया लहरिया महोत्सव, हॉर्न ना बजाने की ली शपथ, दीपिका शर्मा बनी सद्भावना सावन लहरिया की क्वीन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सद्भावना परिवार वूमेंस क्लब के तत्वाधान में सावन लहरिया महोत्सव 2023 का आयोजन एक निजी होटल में किया गया| सदभावना परिवार वूमेंस क्लब की अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि लहरिया सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव में रैंप वॉक, ग्रुप डांस, गेम्स, लक्की ड्रा, सामूहिक लहरिया नृत्य रखा गया | 


जिसमे 71 महिलाओं को विशेष आकर्षक उपहार दिए गए | प्रायोजित सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल दर्जा प्राप्त करते हुए दीपिका शर्मा, उपविजेता प्रीतिमा भारदारद्वाज, तृतीय शालू मेहरा सावन लहरिया क्वीन विजेता चुनी गई | सपना सिंह प्रथम उप विजेता., राखी सिंह द्वितीय विजेता चुनी गई | फिल्म अभिनेता जोजो ने प्रतियोगी महिलाओं के साथ लहरिया नृत्य पर ठुमके लगाए | राजस्थान घूमर क्वीन - 2023  मोना वर्मा राजस्थान के कलाकार विनर पंखुड़ी व चित्रांशी की भवाई नृत्य की स्पेशल गेस्ट परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण रहा | प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रोहित शर्मा द्वारा रैंमप वॉक प्रशिक्षण दिया गया |

सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडे ने लहरिया महोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि लहरिया के बिना सावन अधूरा है | सावन में लहरिया सकून और सौभाग्य का प्रतीक है | लहरिया की उत्पत्ति 19वीं शताब्दी में हुई | विशेष लहर और तरंग की डिजाइन एवं रेगिस्तान में मिट्टी में पड़ी हुई लहरों के समान इसका रूप दिया गया | लहरिया राजघरानों की महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता था | नीले रंग का लहरिया आज भी मेवाड़ राजपरिवार के महिलाओं की निशानी है।

सभी विजेताओं को जेकेजे परिवार के जतिन मोसून, के टी सी ग्रुप के चेयरमैन राज खान, सफारी ग्रुप के चेयरमैन पवन गोयल, सद्भावना परिवार के संरक्षक निर्मल गोयल, अध्यक्ष मनोज पांडे ने ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया। सद्भावना सावन‌ लहरिया महोत्सव 2023 मैं भाग लेने वाली लगभग 350 सभी महिलाओं एवं अतिथियों ने हॉर्न ना बजाने की शपथ ली |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments