पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों को दिलाया जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल खादरा में जन हितैषी संस्था संचालक अनिल कसवा के सहयोग से पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को 1200 से अधिक पौधे वितरित किए गए। 


इसके साथ ही छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे इस पौधे को स्वयं अपने घर पर लगाकर इसकी अच्छे से देखभाल करें ताकि कालांतर में यह नन्हा सा पौधा विशाल वृक्ष बनकर छा सके। हमें फल, फूल व प्राणवायु देकर मानव प्रजाति के लिए वरदान साबित हो। 

विद्यालय निदेशक माड़ूराम शास्त्री एवं टीम जन हितैषी संस्था सिरोही द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलवाया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ छुट्टी के समय पौधें प्राप्त किए। अनिल कसवा के नेतृत्व में यह संस्था नीमकाथाना क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर लगभग 58000 पौधे वितरित कर चुकी है। इस पुनीत कार्य के लिए इस संस्था को बाल विकास स्कूल परिवार खादरा ने धन्यवाद प्रेषित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments