राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वावधान में आयोजित हुआ छात्रा कल्याणकारी योजनाओं पर व्याख्यान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ कविता गौतम ने छात्राओं को उक्त योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। 


महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. दीपाली जैन ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। राजस्थान राज्य महिला नीति समन्वयक डॉ. माधुरी गोस्वामी ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडेमिक एक्सिलेंस पर चर्चा करते हुए बताया कि यह छात्रवृत्तियाँ अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रदान की जाती है। 

डॉ. मधुलिका सिंह उज्जवल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति एवं विभिन्न स्कूटी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उक्त छात्रवृत्तियों हेतु प्रक्रिया, पात्रता व नियमों के बारे में बताया। डॉक्टर दीपाली जैन ने छात्राओं को उड़ान योजना के बारे में भी जानकारी दी | इस अवसर डॉ. हेमलता आंकोदिया, डॉ. हंसा लुनायच, शिव सैनी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments