साहित्य में प्रस्थान-त्रयी का वैशिष्टय पर व्याख्यान हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में चल रही मासिक व्याख्यानमाला में आयोजित व्याख्यान में प्राचार्य एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने ‘साहित्य में प्रस्थान-त्रयी का वैशिष्टय’ पर प्रस्थानत्रई में उपनिषद, गीता एवं ब्रह्म सूत्र को मानते हुए उनकी विस्तृत व्याख्या की और कहा कि उपनिषद को श्रुति शास्त्र, गीता को स्मृति शास्त्र तथा ब्रह्म सूत्र को न्याय शास्त्र कहा जाता है। 


उन्होंने वेदों के चार भागों संहिता, ब्राह्मण, अरण्यक एवं उपनिषद की दार्शनिक समीक्षा भी की और उपनिषद को वेदों का अंतिम भाग मानते हुए वेदांत के बारे में बताया। उन्होंने अपने व्याख्यान में शंकराचार्य, नचिकेता एवं चक्रपाणि के उद्धरणों से निष्ठापूर्वक सीखने के साथ संयम एवं त्याग की प्रवृत्ति को भी बताया। भगवान कृष्ण द्वारा प्रदत गीता ज्ञान के सार तत्व को बताते हुए कर्म, ज्ञान एवं भक्ति के समन्वित स्वरूप को आदर्श जीवन की परिपूर्ण अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने निष्काम कर्म के मार्ग पर फल त्याग भाव के बजाय फलासक्ति के त्याग को महत्वपूर्ण माना। 

ब्रह्म सूत्र की व्याख्या करते हुए महर्षि बादरायण की भूमिका को बताया और आचार्य गोविंद भगवदपाद् के शिष्य शंकराचार्य एवं उनके 11 भाष्यों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान का संयोजन प्रेयस सोनी ने किया। इस अवसर पर प्रो. रेखा तिवाड़ी, डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक चारण, श्वेता खटेड़, प्रगति चैरड़िया, मधुकर दाधीच, अनूप कुमार, देशना चारण आदि उपस्थित रहे |

रिपोर्ट - जगदीश यायावर 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments