स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुआ एक शाम भारत माता के नाम भजन संध्या व सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे के गोविंदगढ़ में स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में एक शाम भारत माता के नाम भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में 80% से ऊपर के प्रतिभावान विद्यार्थियों, मेडिकल, इंजीनियरिंग, किसी भी खेल में मेडल विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों, वर्ष 2022-23 में सरकारी नौकरी लगने वालों, सैनिक, पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनी व किसी विशेष क्षेत्र में अपनी सेवा से उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और सभी मातृशक्ति का सम्मान किया गया। 

डॉ श्रवण बराला का युवाओं ने गोविंदगढ़ में स्वाभिमान कार्यालय से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारतमाता के जयकारों और देशभक्ति नारी के साथ हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ युवा जोश के साथ आए। सम्मान समारोह के संयोजक डॉ श्रवण बराला ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों द्वारा शहर के बच्चों की तुलना में अपने आप को खड़ा करना एक चुनौती है। हमारे ग्रामीण परिवेश के छात्रों ने इन चुनौतियों को स्वीकार कर एक उदाहरण पेश किया है।तमाम बाधाओं के बावजूद क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने कामयाबी प्राप्त करके एक नई कहानी लिखी है।

डॉ श्रवण बराला ने कहा कि बेहतर कल को आकार देने के लिए छात्रों की भूमिका अहम है। यहां के छात्रों में अपार क्षमता है उनमें हर दिन नया सीखने, आगे बढ़ने और समाज के हालात को बदलने की ललक है। अपने मुकाम को पाने के लिए आप नए नजरिए से सोचें तथा नहीं ऊर्जा के साथ आगे बढ़े जहां जरूरत होगी वहां डॉ श्रवण बराला खड़ा मिलेगा।

डॉक्टर बराला ने कहा कि सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें सफलता पाने की ठान ली जाए तो कोई ताकत तुम्हें पीछे नहीं कर सकती। डॉ बराला के हाथों जब सामान मिला तो छात्रों से ज्यादा उनके अभिभावक खुश नजर आए। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो और मातृशक्ति साड़ी देकर सम्मान किया गया।। कार्यक्रम का मंच संचालन जेवीपी हरिराम किंवाड़ा ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments