शिव भक्तों ने निकाली पदयात्रा, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जयपुर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) बम बम भोले के जयकारों के बीच गंगा विहार और अर्जुन नगर, भागीरथ नगर, रूपनगर के 101 से अधिक शिव भक्तों ने कावड़िया बनकर गलता तीर्थ से नीलकंठ महादेव मंदिर तक चौथी पदयात्रा निकाली |

इसमें सभी कावड़िया गलता तीर्थ पर रात 1 बजे इकट्ठा हुए और शाही एकादशी स्नान के बाद कावड़ की पूजा की | हर हर महादेव के नारों से गलता तीर्थ झूम उठा | इसके बाद सभी कावड़िया सूरजपोल, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़ होते हुए चौड़ा रास्ता स्थित ताडकेश्वर महादेव के ढोक लगाई |

इसके पश्चात चौड़ा रास्ते से होते हुए विधानसभा, ईमली वाला फाटक, महेश नगर होते हुए कावड़ यात्रा शिव निवास मैरिज गार्डन में पहुंची | जहाँ पर सभी कांवड़ियों ने नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलकंठ महादेव श्रृंगार समिति के सभी भक्तों की ओर से रवि कुमावत ने दृढ़ संकल्प से इस मर्यादित कार्य की रूपरेखा तैयार की | वहीं बनवारी, हेमंत, मुरारी ने सहयोग किया | विनोद रावत ने बताया कि इस कावड़ यात्रा का विधायक अशोक लाहोटी और वार्ड अध्यक्ष गिरिजेश खटोड़ ने जगह - जगह स्वागत किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments