जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र 2023 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून, 2023 थी जिसे बढ़ाकर 15 जुलाई 2023 कर दिया गया है। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पी. जी. डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में नये प्रवेश तथा पुनः प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 रखी है।


उन्होने यह भी बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को रोजगारनमुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए अनके नये कार्यक्रम आरंभ किये है, जिसे करके विद्यार्थी अपनी कौशलता को बढ़ाने के साथ साथ रोजगार के नये अवसर प्राप्त कर सकते है। केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में भी इग्नू के पाठ्यक्रमों को पात्रता के तौर पर रखा जाता है एवं अन्य विश्वविद्यालयों की तरह उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरियता भी दी जाती है। विद्यार्थियों द्वारा अर्जित डिग्रीयों को केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में मान्यता भी दी जाती है इग्नू की अध्ययन सामाग्री विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञयों द्वारा तैयार किया जाता है जिसे पढ़कर विद्यार्थियों का चयन देश की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सेवाओं से लेकर अन्य परीक्षाओं में हो रहा है। इग्नू के कार्यक्रमों में प्रवेश लेने तथा समस्त जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाना होगा।

इच्छुक विद्यार्थी इग्नू कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए नजदीकी इग्नू अध्ययन केन्द्रों पर जाकर भी अपना आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने सुविधा मुहैया करवा रखी है। विद्यार्थी अपने प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक क्षेत्रीय केन्द्र आ सकते है या ई-मेल आई.डी. rejaipur@ignou.ac.in पर ई-मेल कर सकते है। प्रवेश एवं कार्यक्रम से संबंधित समस्त अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये लिंक को देखे:

Link for Fresh Admission: https://ignouadmission.samarth.edu.in/ Link for Re-Registration: https://onlinerr.ignou.ac.in/

Link for Common Prospectus July 2023: http://www.ignou.ac.in/userfiles/Common-Prospectus-English.pdf

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069