जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज शहर के राधाबाग कॉलोनी में स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं पर गुरुपूर्णिमा पर्व नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इससे एक दिन पूर्व चौबीस घंटे का अखंड गायत्री जप किया गया | जिसमें सैकड़ों साधकों ने प्रज्ञापीठ पर लगभग 1 लाख 75 हजार गायत्री मंत्रों की सामूहिक साधना की। विशेष झांकी का आयोजन भी किया गया।
नौ कुंडीय यज्ञ सैकड़ों साधकों ने आहुतियां दी। नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर शिवप्रसाद पालीवाल ने सभी श्रद्धालुओं को गुरुदेव द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कालूराम कटारिया ने शांतिकुंज हरिद्वार में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार के सचिव राजकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान 4 माताओं का पुंसवन संस्कार और 10 दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए।
इस दौरान गायत्री परिवार अध्यक्ष विनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह बिजावत, सावरमल अग्रवाल, गजेंद्र सिंह बीजावत, महेंद्र विजय, रामधन टाक, रामबाबू सेन, चिरंजीलाल माहेश्वरी, बंशीधर वैद्य, मालचंद बुनकर, अमित गोठवाल, अमित अग्रवाल, रामपाल सैनी, मदनलाल विजय, नरेंद्र लालानी, पवन माहेश्वरी, सालिग्राम अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, हेमराज कुमावत, रामसिंह दादरवाल, सरोज शर्मा, ममता दादरवाल, माला शर्मा, कविता सैनी, आशा शर्मा, सुनीता विजय, दयाराम राजपाल, रमेश राजपाल परिव्राजक आदि परिजन उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)

0 Comments