जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अभिनेता, निर्माता, निर्देशक बादल झरवाल की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्म "ऑक्सीजन दी आईकॉनिक ट्रुथ" 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी और इसी दिन निर्देशक करण जौहर की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" भी रिलीज होने जा रही है | इसलिए इस मुकाबले को फिल्म जगत में कुछ लोग  करण जौहर बनाम बादल झरवाल के रूप में इसलिए देख रहे हैं क्योकि  इन दोनों ने इन फिल्मों का निर्देशन किया है । और बतौर कलाकार इस मुकाबले को हम रणबीर सिंह बनाम बादल झरवाल के रूप में भी देख सकेंगे ,क्योंकि इन फिल्मों के अंदर यही तो लीड हीरो हैं ।

करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढावा देने और फिल्म इन्डस्ट्री से बाहर के यानी आउट साइडर्स को अवसर नहीं दिये जाने के आक्षेप अक्सर लगते रहे हैं और सुशान्त सिंह राजपूत वाले मामले में भी उनका जिक्र होता रहा है । एक आउट साइडर्स के रूप में बादल झरवाल भी एक चर्चित चेहरा बनने जा रहे हैं और जिसकी "ऑक्सीजन दी आइकॉनिक ट्रूथ" फिल्म का सीधा मुकाबला करण जौहर की "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के साथ होने जा रहा है।

बादल झरवाल की यह मोस्ट अवेटेट हिन्दी फिल्म "ऑक्सीजन दी आइकॉनिक ट्रूथ" आदिवासी मीना जनजाति के गौरवशाली इतिहास की ऐतिहासिक यादों के साथ एक ऐसी अद्भुत और पवित्र प्रेम कहानी पर आधारित है जो निरंतर ऑक्सीजन-4 तक चलेगी । यानी इस फिल्म में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर को बखुबी चित्रित करते हुए एक पवित्र प्रेम कहानी के साथ सस्पेंस और रोमांस का लाजवाब तडका देखने को मिलेगा । 

सबसे बडी बात यह कि बादल इस फिल्म का अपने जन्मदिन पर 7 जुलाई को पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में प्रीमियर शो आयोजित कर पूरी फिल्म दिखा चुके हैं | दर्शकों ने उसे देखने के बाद सुपर हिट करार दिया है । फिल्म की लाजवाब और ओरिजिनल कहानी के साथ ही साथ फिल्म के गीत- संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ हुई है | फिल्म के स्क्रीन प्ले , शानदार संवादों और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय की भी तारीफें सुनने को मिली है । वहीं करण जौहर की फिल्म को अभी तक जनता ने नहीं देखा है,इसीलिए यह मुकाबला बहुत लाजवाब होगा ।

यदि बादल झरवाल की इस फिल्म के सामने करण जौहर की रणबीर सिंह व आलिया भट्ट स्टारर फिल्म नहीं चल सकी तो बादल रातों रात स्टार बन जायेंगे | जिसका प्रभाव 11 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही सन्नी दिओल की गदर -2 पर भी देखने को मिलेगा । 

कुल मिलाकर बादल झरवाल के पास पाने के लिए तो बहुत कुछ होगा,लेकिन खोने के लिए कुछ भी नहीं क्योंकि बादल ने बहुत ही कम बजट में एक बेहतरीन फिल्म बनाकर लोगों को चौंका दिया है । इसलिए इस मुकाबले पर सभी की पैनी नजर रहेगी ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069