कल आयोजित होगा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा श्याम की कृपा से आचार्य श्री श्री 1008 बालमुकुंदाचार्य जी महाराज हाथोज धाम जयपुर, व भक्त शिरोमणि माँ शारदा देवी के परम सानिध्य में, श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की समिति (रजि.) अपना प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार दिनांक 10 जून 2023 को समुराई पीकॉक गार्डन, पुरानी चुंगी, अजमेर रोड़, जयपुर में भव्य श्याम भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे श्याम ध्वजा व कलश यात्रा से होगी । यह यात्रा बैंड बाजे के साथ B-45,पथ नंबर 7,जमुना नगर,सोडा़ला से चलकर, बैकुंठ नाथ जी मंदिर अजमेर रोड़ के लिए प्रस्थान करेगी।  विशाल श्याम भजन संध्या 4:15 बजे से इत्र पुष्प वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत व भाव भक्ति के अनुपम संयोग के साथ प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक बहेगी। 

आमंत्रित कलाकार राजू मेहरा (कलकत्ता), पूजा सखी (पटियाला), कुमार गिरिराज शरण(जयपुर), प्रियंका श्याम दीवानी (खाटू धाम), राज राठौड़ (जयपुर), मनोज शर्मा (गोविंदगढ़), अमन कुमार (बिहार), पुनीत गुप्ता, कुमार दया, रवि पंवार (जयपुर) के गायकों द्वारा श्याम नाम गुणगान किया जायेगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments